GK AND GS(Geography) : सामान्य ज्ञान(भूगोल)
मेघ 1.पक्षाभ मेघ (Cirrus) : ये बादल बहुत ऊंचाई पर बनते हैं l इनका रंग सफेद होता है और ये चिड़िया के पंख की भांति दिखते हैं l इनकी ऊंचाई धरती से 8 से 11 कि. मी. (5 से 7 मील) तक होती है l ये बर्फ के छोटे-छोटे कणों से मिलकर बनते हैं l 2.स्तरीय मेघ (Stratus) : ये बादल लगभग 2440 मीटर (8000 फुट की ऊंचाई पर बनते हैं l ये कोहरे की परत जैसे लगते हैं l ये प्राय: खराब मौसम और बूंदा-बांदी की सूचना देते है l 3. कपासी मेघ (Cumulus): कपास की ढेर की शक्ल के ये बादल पृथ्वी से 4000 या 5000 फुट की ऊंचाई पर बनते हैं l ये ऊपर से गुम्बद के आकार के होते हैं और नीचे से चपटे होते हैं l ये आकाश में सफेद पहाड़ की तरह नजर आते है l 4 वर्षा मेघ (Nimbo Stratus) : ये सबसे कम ऊचाई पर बनने वाले बदल हैं l ये गहरे भूरे या काले रंग के होते हैं l इन बादलों से ही वर्षा होती है l ● ओक्टॉस मापन का प्रयोग किसके लिए किया जाता है— मेघाच्छादन की मात्रा ● कौ...